मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना: पढ़ाई के बाद अनुभव का मौका, पाएं हर महीने ₹6000 तक
बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना का उद्देश्य पढ़ाई पूरी कर चुके युवाओं को इंटरनशिप के माध्यम से रोजगार पूर्व अनुभव देना है। इस योजना के तहत उन्हें सरकार या निजी संस्थानों में इंटर्नशिप कराई जाएगी और मासिक आर्थिक सहायता भी दी जाएगी।
👨🎓 पात्रता
- 12वीं पास, ITI, डिप्लोमा, KYP (6 माह का प्रशिक्षण), ग्रेजुएट या पोस्टग्रेजुएट
- आयु सीमा: 18 से 28 वर्ष
- इंटरशिप की अवधि: 3 माह से 12 माह
💰 मिलने वाली राशि (Stipend)
- 12वीं पास / प्रमाणित प्रशिक्षार्थी: ₹4,000 प्रति माह
- ITI / डिप्लोमा धारक: ₹5,000 प्रति माह
- ग्रेजुएट / पोस्टग्रेजुएट: ₹6,000 प्रति माह
- गृह जिले में इंटर्नशिप: ₹2,000 अतिरिक्त
- राज्य से बाहर इंटर्नशिप: ₹5,000 अतिरिक्त
🏢 इंटर्नशिप देने वाले संस्थान
- बिहार के MSME / उद्योग जो योजना पोर्टल पर पंजीकृत हों
- राज्य के सार्वजनिक उपक्रम (PSU)
- सरकारी संस्थान या विभाग
📲 पैसा कैसे मिलेगा?
सभी लाभार्थियों को DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से राशि दी जाएगी, जो सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर होगी।
📞 संपर्क सूत्र
योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1800-296-5656 पर संपर्क करें।
📌 निष्कर्ष
मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना युवाओं को शिक्षा के बाद अनुभव देकर उन्हें रोजगार योग्य बनाने की पहल है। यदि आप भी पात्र हैं, तो इस सुनहरे मौके का लाभ उठाएं।