नगर विकास विभाग में 11,244 पदों पर बहाली, RRB NTPC में 8,875 पदों पर भर्ती जल्द शुरू

R Sharma

नगर विकास विभाग में 11,244 पदों पर बहाली, RRB NTPC में 8,875 पदों पर भर्ती जल्द शुरू

पटना: युवाओं के लिए रोजगार से जुड़ी दो बड़ी खुशखबरी सामने आई है। नगर विकास एवं आवास विभाग ने 11,244 पदों पर बहाली की घोषणा की है, वहीं रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC के 8,875 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर ली है।

नगर विकास व आवास विभाग में 11,244 पदों पर बहाली

नगर विकास एवं आवास विभाग ने कुल 15,628 पदों पर नियुक्ति का प्रस्ताव तैयार किया है, जिनमें से 11,244 पदों पर बहाली की जाएगी। मंत्री जिवेश कुमार ने बताया कि इससे राज्य के हजारों युवाओं को सरकारी नौकरी का अवसर मिलेगा।

विभाग में प्रशासनिक प्रभाग, स्वच्छता एवं अवसंरचना प्रभाग, नगर प्रबंधन, जल आपूर्ति, सड़क योजना और नगर नियोजन जैसे कई क्षेत्रों में नियुक्तियां की जाएंगी।

RRB NTPC भर्ती 2025-26: 8,875 पदों पर नियुक्ति

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने एनटीपीसी भर्ती 2025-26 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसमें कुल 8,875 पद शामिल हैं, जिनमें:

  • 5817 पद स्नातक स्तर (Graduate Level)
  • 3058 पद स्नातक पूर्व (12वीं पास) श्रेणी में

स्नातक स्तर के पद

  • स्टेशन मास्टर – 615 पद
  • गुड्स गार्ड – 3432 पद
  • ट्रैफिक असिस्टेंट – 59 पद
  • कॉमर्शियल कमिस्नर-कम-टिकट सुपरवाइजर – 161 पद
  • जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट सह टाइपिस्ट – 921 पद
  • सिनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट – 638 पद

12वीं पास (NTPC अंडरग्रेजुएट) के पद

पद रिक्तियां
ट्रेन क्लर्क 77
वाणिज्यिक सह टिकट क्लर्क 2424
लेखा क्लर्क सह टाइपिस्ट 394
कनिष्ठ क्लर्क सह टाइपिस्ट 163
कुल 3058

रेल मंत्रालय के आदेश के अनुसार भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी और सभी चरणों की जानकारी आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध होगी।


स्रोत: नगर विकास विभाग एवं रेलवे भर्ती बोर्ड

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*